भोपाल। आसाराम के बाद ब्रह्मकुमारी आश्रम पर यौन शोषण के आरोप लग रहे है। आपको बता दें कि ब्रह्मकुमारी संस्था के 145 देशो में आश्रम बने है इस बार छतरपुर आश्रम की एक युवती ने भोपाल स्थित प्रजापति ब्रह्मकुमारी आश्रम के सेवादार ब्रह्मकुमार प्रेम वी प्रसाद पर ज्यादती के आरोप लगाये और थाने में मामला दर्ज करवाकर गिरफ्तार करने कि मांग की।
यहां आश्रम के सेवादार इन आरोपो को गलत बता रहे है इनका कहना है कि इस नाम का कोई भी व्यक्ति यहां नहीं रहा है। भोपाल स्थित प्रजापति ब्रम्हकुमारी आश्रम के पास रह रहे रहवासियो ने आश्रम में वेश्या प्रवृति होने कि आशंका व्यक्त की है। रहवशियो का कहना है कि आश्रम में अप्रिय घटना होने कि आशंका है। आश्रम में पीछे कि तरफ बने कमरो में यह कृत्य हो सकते है और यंहा आस्था के नाम पर खिलवाड़ किया जाता है।