भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा की विशेष बैठक 19 दिसंबर को नई दिल्ली में सभी प्रदेशों में मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर करेंगे।
पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक का मार्गदर्शन करेंगे। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन की दृष्टि से प्रदेश में सभी तैयारियां कर ली गयी है और कार्यक्रमों के संयोजक मनोनीत किये जा चुके है।
अमरदीप मौर्य ने बताया कि युवा मोर्चा के राज्य स्तरीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए युवा मोर्चा के प्रदेष महामंत्री डाॅ. दीपक सिंह और अभिलाष पांडे को संयोजन का दायित्व सौंपा गया है। युवा मित्र मिलन का संयोजक मोर्चा के प्रदेष मंत्री विवेक शर्मा को मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा अभियान का संयोजक मोर्चा के प्रदेष मंत्री धनंजय शर्मा और स्कूल चलें हम अभियान का संयोजक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुरजीत सिंह चैहान को नियुक्ति किया गया है। खेलेंगा युवा-जीतेगा भारत कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा, इसके संयोजन का कार्य मोर्चा के प्रदेष मंत्री गौरव रणदीवे को सौंपा गया है। प्रदेष में मतदाता पंजीयन और नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है, कार्यक्रम के संयोजन का भार मोर्चा के प्रदेष सह मीडिया प्रभारी मिलन भार्गव को सौंपा गया है।
दिल्ली में आयोजित प्रदेष प्रतिनिधियों की बैठक में भाग लेने के लिए युवा मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष अमरदीप मौर्य के साथ सभी संयोजक, कार्यक्रम प्रभारी 19 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेंगे।