टिकिट मिलने से पहले ही दिग्विजय सिंह के बेटे ने भर दिया पर्चा

भोपाल। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह ने कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक सूची जारी होने से पहले ही शुक्रवार को मध्यप्रदेश के राघौगढ़ से अपना नामांकन फार्म भर दिया। दिग्विजय सिंह और उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह इस मौके पर उपस्थित थे। जयवर्धन सिंह ने धनतेरस के इस मौके पर अपने राजनीतिक करियर का आरंभ किया है।

भाजपा की 147 उम्मीदवारों की सूची गुरुवार को जारी होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस भी अपनी 94 उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी करेगी।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने अब तक कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की है। आधिकारिक सूची जारी होने के पहले ही कांग्रेस महासचिव के बेटे के फार्म भर देने पर सवाल ख़ड़े किए जा रहे हैं। कांग्रेस पदाधिकारी यह कहकर बचाव कर रहे हैं कि राघौगढ़ से स्क्रीनिंग कमेटी के सामने एक ही उम्मीदवार का नाम था, इसलिए वह फार्म भर देने में कोई बुराई नहीं है।

राघौगढ़ विधानसभा सीट गुना जिले में आती है, जहां से दिग्विजय सिंह विधानसभा का चुनाव लड़ते रहे हैं। वह राघौगढ़ में नगरपालिका अध्यक्ष भी रहे हैं। अब राघौगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह के पुत्र हैं।

अब दिग्विजय सिंह भी लोकसभा चुनाव में भोपाल या सागर से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। पहले उन्होंने घोषणा की थी कि वह सुषमा स्वराज के विरुद्ध विदिशा से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन सुषमा स्वराज की मजबूत स्थिति को देखते हुए इस बात की संभावना कम ही है कि दिग्विजय सिंह यह हिम्मत दिखाएंगे। राजगढ़ संसदीय सीट पर अभी उनके विश्वस्त नारायण सिंह अमलाबी सांसद हैं।


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!