भोपाल। संघ के सहसरकार्यवाह सुरेश सोनी ने बुधवार को भोपाल पहुंचकर वोटिंग के बाद का एक- एक सीट का फीड बैक लिया कि कितनी सीटें भाजपा की झोली में आ रही है। इसके बाद वे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और वहां का अवलोकन किया। सोनी आज सुबह मुख्यमंत्री निवास पहुंचे।
वहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और चुनाव प्रबंधन सेल के प्रभारी अनिल माधव दवे के अलावा अन्य पदाधिकारियों को भी बुला लिया। सूत्रों के मुताबिक गुप्त मंत्रणा में सोनी ने एक-एक सीट के बारे में मंत्रणा की और फीडबैक लिया। किस-किस सीट पर भाजपा को बढ़त मिल रही है और किस सीट पर भाजपा पीछे चल रही है। वोटिंग से पहले का भी फीड बैक लिया गया।
इसके लिए सोनी ने इन सीटों के उम्मीदवारों से फोन पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री शिवराज और तोमर ने भी उन्हें एक-एक सीट के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्हें चुनाव प्रबंधन के बारे में बताया गया। इसके बाद सोनी लंबे समय बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। इधर चुनाव प्रबंधन सेल के प्रमुख व राज्य सभा सदस्य अनिल दवे ने चुनाव से जुडेÞ प्रमुख रणनीति कारों को अपने घर पर भोज दिया। इस दौरान सुरेश सोनी भी मौजूद थे। बताया जाता है कि सोनी ने यहां भी अन्य पदाधिकारियों से फीड बैक लिया। इस दौरान झा,तोमर के अलावा विजेश लूनावत आदि मौजूद थे।