भोपाल। राज्य शासन ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अनुमति के बाद आधा दर्जन राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानान्तरण आदेश जारी किये हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग ने देर शाम को जारी आदेश में धमेन््द्र सिंह अतिरिक्त कलेक्टर इंदौर को झाबुआ, बीबी श्रीवास्तव अतिरिक्त कलेक्टर रीवा से ग्वालियर, शिवराज सिंह वर्मा अतिरिक्त कलेक्टर ग्वालियर से रीवा, रामप्रकाश तिवारी संयुक्त कलेक्टर उज्जैन को मुरैना, श्रीमती कल्पना आनंद डिप्टी कलेक्टर उज्जैन को मुरैना तथा संजय कुमार जैन अपर संचालक रानी अवंतीबाई लोधी सागर बर्गी हिल्स जबलपुर को संयुक्त कलेक्टर बालाघाट पदस्थ किया गया हैं।