भाजपा चुनाव समिति की बैठक: पहले दिन 85 नामों पर चर्चा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक आज यहां सुबह ग्यारह बजे से प्रदेश पार्टी कार्यालय में शुरू हो गई थी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अनंत कुमार भी इसमें शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, वरिष्ठ नेता सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी, थावरचंद गहलोत सहित अन्य सदस्य भी इसमें शामिल हैं।

दो दिन तक चलने वाली बैठक में विभिन्न स्तरों से सभी 230 सीटों के लिए मिले फीडबैक के आधार पर प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे। इसके बाद यह सूची केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी जाएगी और उसके अनुमोदन के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। शाम 6:30 बजे प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपडेट देते हुआ कहा कि प्रदेश की 230 सीटों में से 85 नामो पर अब तक चर्चा हो चुकी है और सभी सीटो पर चर्चा होते ही सूची केन्द्रिय चुनाव समिति तक पंहुचा दी जाएगी और आखरी निर्णय केंद्रीय चुनाव समिति ही करेगी।

तोमर ने कहा कि पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन के लिए विभिन्न स्तरों पर सर्वेक्षण कराए हैं। इसके अलावा विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी राय ली गई है। इसके आधार पर प्रत्याशियों के चयन के लिए तोमर, चौहान और मेनन कई दिनों से लगातार मंथन कर रहे थे। देखना ये है की अब कल तक ये बैठक पार्टी के कार्यकर्ताओ को कितना संतुष्ट कर पायेगी और इसका निर्णय कितना मान्य होगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !