भोपाल। केंद्र सरकार ने निलंबित आईएएस दंपती अरविंद और टीनू जोशी को बर्खास्त करने की मध्यप्रदेश सरकार की सिफारिश पर मुहर लगा दी है।
केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय (डीओपीटी) ने शनिवार को इसका प्रस्ताव अपनी अनुशंसा के साथ संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेज दिया है। आयोग जल्द ही दोनों अधिकारियों की बर्खास्तगी के आदेश जारी कर देगा। मध्यप्रदेश सरकार ने जोशी दंपती के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चलाने की अनुमति भी केंद्र सरकार से मांगी है। माना जा रहा है कि केंद्र इसकी भी जल्द अनुमति दे देगा।
जोशी की संपत्ति राजसात करने का मामला विशेष न्यायालय में चल रहा है। लोकायुक्त ने राज्य शासन को पत्र लिखकर करीब 22 करोड़ रुपए की अचल संपति राजसात करने की अनुमति मांगी थी। आयकर विभाग ने दो साल पहले जोशी दंपती के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की थी। इस दौरान करीब तीन करोड़ रु. नकद बरामद हुए थे।