भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व रीवा राजघराने के राजा एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह बुधवार को भोपाल में कुछ अन्य लोगों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी में शामिल होने वालों में सिंह के अलावा कृषि उपज मंत्री बैकुंठपुर (रीवा) उपाध्यक्ष डॉ एस एस तिवारी, राज्य विधानसभा के पूर्व सचिव सत्यनारायण शर्मा तथा रीवा के इंजीनियर विनोद कुमार शुक्ला प्रमुख हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया और विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह उपस्थित थे।
कांग्रेस में शामिल इन चारों व्यक्तियों का कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया और उन्हें बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन चारों के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और मिशन 2013 को सफल बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।