भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 13 वन मंडलाधिकारी को स्थानांतरित करते हुए नवीन पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं।
स्थानातंरण के उपरान्त वन मंडलाधिकारी श्री पी.जी. फुलझेले को खण्डवा, श्री पी.सी. चंपावत को हरदा, श्री ए.के.एस. चौहान को सीधी, श्री एन.के. सनोडिया को छिन्दवाड़ा, डॉ. आर.बी.एस. कुशवाहा, श्री राज बिहारी शर्मा और श्री संजय श्रीवास्तव को बैतूल, श्री अशोक कुमार बंसल, श्री लालजी मिश्रा को मंडला, श्री मनोज अर्गल को देवास पदस्थ किया गया है। इसी तरह श्री व्ही.एस. होतगी को वन मंडलाधिकारी भिण्ड, श्री लखनलाल उइके को वन मंडलाधिकारी डिण्डोरी और श्री बृजेन्द्र झा को वन मंडलाधिकारी बड़वानी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।