अहमदाबाद। भाजपा चुनाव अभियान समिति प्रमुख एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्यप्रदेश भाजपा भी गुणगान करेगी। अगले महीने उनकी मौजूदगी में कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 25 सितंबर को होगा।
संगठन महामंत्री रामलाल की अचानक हुई पिछली भोपाल यात्रा का निहितार्थ भी यही था। यात्रा के एक दिन पहले ही प्रदेश भाजपा को उनके भोपाल आगमन की सूचना दी गई। रामलाल ने भोपाल आकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से अकेले में लंबी बातचीत की। उसका आशय यही था कि मोदी की मौजूदगी में कोई ब़़डा कार्यक्रम आयोजित किया जाए।
हाल ही में मोदी की पश्चिम बंगाल, आंध्र, दिल्ली और महाराष्ट्र की यात्राएं चर्चित हो चुकी हैं। अब 25 सितंबर के कार्यक्रम में उनके मप्र आने की संभावना बढ़ गई है। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश का रख करेंगे, पार्टी इस रणनीति पर काम कर रही है।