my city की बाल मजदूर बालिकाओं के साथ बलात्कार

shailendra gupta
भोपाल। मायसिटी में काम कर रहीं नाबालिग मजदूर बालिकाओं के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। बलात्कार की यह वारदात इसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे ट्रेक्टर ड्रायवर ने की है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम झिरी बेहटा निवासी 14 एवं 15 साल की दो किशोरियां कजली खेड़ा में मायसिटी में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी करती हैं। बुधवार को उनका काम दोपहर में समाप्त हो गया था। वे इस दौरान पैदल ही घर जा रहीं थीं, तभी उनकी ही साइट पर ट्रेक्टर चलाने वाले कजलीखेड़ा निवासी दो युवक संतोष और संजय बंजारा ने दोनों को घर छोड़ने के बहाने अपनी-अपनी बाइक पर एकएक किशोरी को बिठा लिया।

दोनों उन्हें कई घंटे घुमाने के बाद बहाने से सलकनपुर ले गए। वहां दोनों ने एक लाज में किशोरियों के साथ रात बिताई। इस दौरान उनके साथ रात में कई बार बलात्कार किया। गुरुवार को दोनों किशोरियों को वे देलाबाड़ी के जगंल में ले गए। वहां फिर से दोनों के साथ बलात्कार किया गया। इसके बाद आरोपी दोनों किशोरियों को कजलीखेड़ा के जगंल में गुरुवार शाम छोड़कर फरार हो गए।

रिपोर्ट दर्ज कराने थाने दर थाने भटकते रहे

घर पहुंची दोनों किशोरियों ने आपबीती घर वालों को बताई तो वे उन्हें लेकर रेहटी गए, वहां से उन्हें नूरगंज भेज दिया गया। नूरगंज थाने पहुंचने पर उन्हें कहा गया कि लड़कियां कोलार इलाके से गायब हुई थीं, इसलिए प्रकरण वहां दर्ज कराएं। दोनों किशोरियां इसके बाद परिजनों के साथ कोलार थाने आईं, जहां आरोपियों के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी फरार हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!