अनूपपुर(राजेश शुक्ला)। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिले के दो कांग्रेसजनों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिले के जैतहरी क्षेत्र के नेता एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह एवं नगर पंचायत जैतहरी के पूर्व उपाध्यक्ष विनय सिंह को पार्टी से छ: वर्ष की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को भेजे प्रतिलिपि में यह पुष्टि की है। उन पर यह आरोप है कि नगर पंचायत जैतहरी के चुनाव के समय कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध अपने भाई को निर्दलीय प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ाया था। जिसे पार्टी ने अनुशासनहीनता माना है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर महामंत्री ने इस पर अपनी मुहर लगाई है।