मंदिर में दर्शन करने आए पति को पेड़ से बांधकर नवविवाहिता से गैंगरेप

shailendra gupta
भोपाल। राजस्थान ने मंदिर में दर्शन को आए दंपत्ति को बदमाशों की पशुता का शिकार होना पड़ा। बेखौर बदमाशों ने पति को पेड़ से बांधकर उसी के सामने उसकी पत्नि के साथ गैंगरेप किया। घटना छीपाबड़ौद क्षेत्र के कोल्हू खेड़ा गांव की है।

जानकारी के अनुसार नवविवाहिता से मध्यप्रदेश की सीमा में चार लोगों ने सामूहिक ज्यादती की। इस दौरान विरोध करने पर विवाहिता के पति को बांध दिया। इस मामले में मध्यप्रदेश के फतेहगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सूत्रों के अनुसार नवदंपती मध्यप्रदेश की सीमा में मौजूद एक मंदिर में दर्शनों के लिए आए थे। रात अधिक हो जाने पर वो मंदिर परिसर में ही रुक गए और अलसुबह वहां से राजस्थान अपने गांव की ओर बाइक से चल दिए। रास्ते में हमीरपुर के जंगल में दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने दंपती को रोक लिया। विरोध करने पर पति के साथ मारपीट कर उसे पेड़ से बांध दिया।

बाद में चारों आरोपियों ने महिला के साथ ज्यादती की और फरार हो गए। बाद में जैसे-तैसे दंपती गांव पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी। गुरुवार को इस मामले में फतेहगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!