भोपाल। राजगढ़ के समीप आता है सारंगपुर। यहां के एक गांव में एक महिला सेक्स में इतनी अंधी हुई कि उसने अपने भतीजे को ही बिस्तर पर सुलाना शुरू किया दिया, बाद में जब उसका भतीजे से जी भर गया, तो उसने नया पार्टनर ढूंढ लिया और भतीजे का कत्ल कर डाला।
छह जुलाई को क्षेत्र के गांव मेहरी मोटी निवासी हेमराज सिंह तंवर 32 वर्ष की लाश खुजनेर जोड़ ईदगाह के पास मिली थी। खुजनेर पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा दी है। जानकारी के मुताबिक मृतक की हत्या उसकी चाची भगवती बाई ने अपने प्रेमी व पुत्र के साथ मिलकर की थी।
एसडीओपी जयराम कुबेर ने बताया कि छह जुलाई को हेमराज का शव खुजनेर पुलिस ने पांदा रोड स्थित एक दरगाह के पास से बरामद किया था। पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृतक की हत्या गला घोटकर होना बताया गया था। वहीं शव को अन्य स्थान से लाकर फेंकने के सबूत भी मिले थे। एसपी सुशांत सक्सेना के निर्देशन में थाना प्रभारी जेपी सोनी ने मामले की जांच करते हुए हत्या का खुलासा किया है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में मृतक की चाची भगवती बाई ने बताया कि उसके व मृतक के बीच पिछले 10 वर्षों से प्रेम संबंध थे। उसकी निगाह हेमराज की जमीन हड़पने पर थी, इस कारण वह मृतक की सगाई नहीं होने दे रही थी।
एक साल से भगवती बाई का प्रेम संबंध मंडोदा निवासी ओम प्रकाश पुष्पद से हो गया था। इन दोनों के बीच हेमराज बाधा बन रहा था। इससे दोनों ने हेमराज की हत्या कर उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। उन्होंने उसे सारंगपुर की बजरंग कालोनी स्थित एक मकान में बुलाया गया, जहां पर उन्होंने उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
इसके बाद भगवती का प्रेमी ओम प्रकाश व पुत्र राजेश ने हेमराज की लाश बाइक पर बैठाकर पांदा रोड पर खुजनेर ईदगाह के पास बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर फेंक गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी राजेश की तलाश जारी है।
