गोली कनपटी से पार होते हुए दीवार में जा धंसी, बंदा फिर भी जिंदा है

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक व्यवसायी ने डिप्रेशन में आकर खुदखुशी करने की कोशिश की। उसने कनपटी पर पिस्तौल लगाकर खुद को गोली मारी। गोली सिर के पार पार हो गई और अलमारी को चीरते हुए दीवार में जा धंसी।

लेकिन भगवान का इंसाफ देखिए कि बावजूद इसके उसकी मौके पर ही मौत नहीं हुई, उसे तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है परंतु जीवित बच जाने की उम्मीदें हैं। परिवार वालों का कहना है कि 23 साल का गुरजीत सिंह इन दिनों काफी तनाव में था। गुरजीत का लाखों रुपए का लेन देन भी चल रहा था। हांलांकि उसके के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है इसलिए फिलहाल आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है।

गुरजीत सिंह ने सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की है। उसकी मां पंजाब गई हुई थी। इसी दौरान गुरजीत ने आत्महत्या की कोशिश की। जिस वक्त गुरजीत सिंह ने आत्महत्या की कोशिश की उस वक्त उसकी भाभी घर में मौजूद थीं। गुरजीत की भाभी चाय बना रही थीं तभी उन्हें गोली चलने की आवाज आई, उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो गुरजीत घायल पड़ा था। गुरजीत की भाभी ने परिवार वालों को फोन करके बुलाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!