पीसीसी में गूंजा दिग्विजय सिंह का थप्पड़

भोपाल। अपने बयानों को लेकर अकसर विवादों में रहने वाले कांग्रेस के महासचिव और मध्‍यप्रदेश के भूतपूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह इस बार अपने गुस्‍से को लेकर विवादों के बीच घिर गये हैं। दरअसल मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपने ही स्‍वागत समारोह के दौरान गुस्‍से में आ गये। दिग्‍विजय सिंह को इतना गुस्‍सा आया कि उन्‍होंने पार्टी के एक कार्यकर्ता को थप्‍पड़ मार दिया।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भोपाल कांग्रेस दफ्तर में दिग्‍विजय सिंह जब पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके स्वागत के लिए होड़ लग गई। पार्टी कार्यकर्ता जोर-जोर से दिग्विजय सिंह जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे और धक्का मुक्की भी कर रहे थे।

दिग्‍विजय सिंह ने कई बार इशारे से मना किया कार्यकर्ता शांत हो जाएं और धक्‍का मुक्‍की ना करें मगर किसी कार्यकर्ता ने उनकी बात नहीं मानी। इस बात को लेकर दिग्विजय सिंह बिल्‍कुल तिलमिला गये और एक कार्यकर्ता को जोर से थप्‍पड़ मार दिया। हालांकि अभी तक उस कार्यकर्ता का नाम सामने नहीं आया है मगर ऐसा कहा जा रहा है कि थप्‍पड़ मारने के बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ भी नारेबाजी की।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति और सांसदों की बैठक में दिग्विजय सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्री कमलनाथ औऱ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। बाद में सिंधिया और कमलनाथ ने मामले को संभाला और दिग्विजय सिंह को शांत कराया। मालूम हो कि दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इससे पहले उन्‍होंने अपने ही पार्टी पर भ्रष्‍टाचार का आरोप लगाया था।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!