भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि उत्तराखण्ड की त्रासदी इस सदी की भीषण प्राकृतिक आपदाओं में से एक है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग मारे गए एवं उतनी ही संख्या में लोग अभी भी फंसे हुए है। मध्यप्रदेश के हजारों सैकड़ों श्रद्धालु भी इस त्रासदी के शिकार हुए है।
भारतीय जनता पार्टी सदी की सबसे बडी इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा मानती है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने 17 से 30 जून 2013 तक पार्टी द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन स्थगित कर दिया है।
उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि 26 जून को मध्यप्रदेश में जेल भरो आंदोलन को छोड़कर अब राहत सामग्री इकठ्ठा करने में जुट जाए और उसे उत्तराखण्ड के पीडि़तों को पहुंचाना सुनिष्चित करें।