मध्यप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव नहीं रहे

भोपाल। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दिग्विजय सिंह सरकार में डिप्टी सीएम रहे सहकारिता नेता सुभाष यादव का निधन हो गया। वे अस्वस्थ थे एवं दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।  दिल्ली से पहले लंबे समय तक सुभाष यादव का इलाज मुंबई में भी चला।

2003 में कांग्रेस ने पराजय के बाद राज्य की कमान सुभाष यादव को सौंपी थी, लेकिन वे कोई खास चमत्कार नहीं कर पाए थे। वे कई दिनों से बीमार और शारीरिक मानसिक रूप से कमजोर चल रहे थे। उनके पुत्र अरुण यादव खंडवा से सांसद है।

नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सहकारिता पुरूष श्री सुभाष यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
श्री सिंह ने कहा कि सुभाष यादव जी ने प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को न केवल सुदृढ़ बनाया बल्कि उसे शीर्ष तक पहुंचाया। वे किसानों के हितैषी थे। सरकार में विभिन्न विभागों का दायित्व सम्हालते हुए उन्होंने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान की।
नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि श्री सुभाष यादव के निधन से कांग्रेस कुशल संगठन और सहकारिता आंदोलन के शीर्ष नेता को खो दिया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!