भोपाल। राज्य शासन ने 2 आईएएस सहित 4 अधिकारी की नई पद-स्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में उप सचिव मंत्रालय श्री रमेश थेटे को उप सचिव लोक सेवा प्रबंधन विभाग पदस्थ किया गया है।
उप सचिव मंत्रालय श्रीमती राजकुमारी खन्ना को उप सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, उप सचिव मंत्रालय श्री ए.के. मांदलिया को उप सचिव तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग और उप सचिव श्री अमिताभ अवस्थी को उप सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग बनाया गया है।