उत्तर से दक्षिण तक गर्मा गरम भारत

0
भोपाल। भीषण गर्मी का कहर जारी है। सोमवार को मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में सबसे ज्यादा 49 डिग्री पर पारा पहुंच गया। राजस्थान के चूरू में 48.2 और महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 48 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर में सबसे ज्यादा 45.9 डिग्री तापमान रहा। एक दिन पहले यहां तापमान 47.2 डिग्री पहुंच गया था।

वहीं रायपुर ४५.८ डिग्री के साथ इस मौसम में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। दुर्ग में ४४.७ और जगदलपुर में ३९.९ डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। रायपुर और बिलासपुर संभाग के ज्यादातर जिले लू की चपेट में है। दिल्ली मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिन सबसे ज्यादा गर्म होने वाले हैं। पूरे उत्तर भारत में रविवार को सूरज की तपिश के साथ चलने वाली जलती लू ने गर्मी और बढ़ा दी।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान तथा इसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। आगामी दो दिनों के दौरान मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सबसे अधिक गर्मी रहेगी।

गर्म हवाओं का कर्फ्यू, सड़कें सूनी

राजधानी में सोमवार साल का सबसे गर्म दिन था। पारा पहली बार 45.8 डिग्री पर पहुंच गया। बिलासपुर में भी पारा इसी के आसपास था। गर्म हवाओं के थपेड़े दिनभर झुलसाते रहे। आने वाले दिनों में पारा और ऊपर जाने की संभावना है। राजधानी में पिछले तीन दिनों से लगातार पारा 45 डिग्री से ऊपर चल रहा है। शाम छह बजे तक गर्म हवा के थपेड़े लग रहे थे। शाम साढ़े पांच बजे शहर में तापमान 42.3 डिग्री पर था।

सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर रहा। सुबह से देर रात तक भीषण गर्मी जारी है। पिछले एक दशक में चौथी बार राजधानी में इतनी भीषण गर्मी पड़ी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पारा अभी और चढ़ने की संभावना है। मौसम में कोई बदलाव नहीं आया और पश्चिमी हवाओं के आने का सिलसिला जारी रहा तो अनुमान है कि राजधानी में गर्मी का रिकार्ड टूट जाएगा।

सुबह सूरज उगने से पहले का न्यूनतम तापमान भी 30.4 डिग्री रहा। यह सामान्य दिनों में अधिकतम तापमान से कुछ ही डिग्री कम है। इधर, गर्मी की वजह से आज दिनभर सड़कें वीरान रहीं। लोग गर्मी से बचने के इंतजाम के साथ नजर आए। घरों और दफ्तरों में कूलर और पंखे गर्मी से राहत दिलाने में नाकाम रहे।

भीषण गर्मी से युवक की मौत

सोमवार को भीषण गर्मी की चपेट में आकर 25 वर्षीय पुत्र नंदकिशोर यादव की मौत की हो गई। पीएम रिपोर्ट नहीं आने की वजह से मौत की वजह की पुष्टि नहीं हो पाई है। साथ रहने वाले लोगों के मुताबिक तेज गर्मी में काम करने की वजह से यह घटना हुई। ब्राrाणपारा निवासी रामसेवक यादव का बेटा नंदकिशोर फ्लैक्स आदि का काम करता था। जवाहर नगर में आज उसका काम चल रहा था। दोपहर को उसने दो-तीन घंटे कड़ी धूप में काम किया।

अचानक उसे तेज चक्कर आया और वह गिर पड़ा। उनके साथी हनीफ ने अचानक उसे गिरते देखा। गिरने के बाद उसकी नब्ज चल रही थी। 108 एंबुलेंस में उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। आंबेडकर अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही नंदकिशोर की मौत हो गई। नंदकिशोर के भाई शुभम ने बताया कि शाम होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।
इसलिए मौत की वास्तविक वजह पता नहीं चल पाई है। लेकिन, परिस्थिति और हनीफ से मिली जानकारी के अनुसार तेज धूप की वजह से मौत की आंशका है।

छुट्टियों पर अधिकारी

गर्मी की वजह से शासकीय और निजी दफ्तरों में अधिकारी छुट्टी पर चले गए हैं। बिलासपुर हाईकोर्ट ने 11 मई से सिविल न्यायालयों की छुट्टी घोषित कर दी है। इसलिए जिला एवं सत्र न्यायालय में भी ज्यादातर जज छुट्टी पर हैं। वहीं राज्य सरकार व जिला प्रशासन के दफ्तर भी दोपहर को लगभग सूने रहने लगे हैं। अधिकारी छुट्टी पर हैं। कलेक्टोरेट, तहसील, कचहरी आदि भीड़भाड़ वाले शासकीय दफ्तरों में इन दिनों आम लोगों की आमद कम हो गई है। इस वजह से अधिकारी-कर्मचारी भी कम ही दफ्तर पहुंच रहे हैं।


धूप से बचने के लिए ये करें

-धूप से बचने के लिए लोग चेहरा पर कपड़ा बांधकर निकलते हैं। ये कारगर उपाय भी है, लेकिन स्कार्फ के तौर पर कोई भी कपड़ा बांधने की बजाए, व्हाइट कॉटन का फैब्रिक ही यूज करना चाहिए। समर कोट भी सफेद रंग के ही इस्तेमाल करें।
-अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। घर से बाहर निकलने के पहले छाछ, मठा और आम का पना पीकर निकलें।
-प्याज खाने से लू लगने का खतरा घटता है। सलाद में प्याज को अनिवार्य रूप से शामिल कर लें।
-खीरा, ककड़ी और तरबूज जैसे मौसमी फल खाना चाहिए। इनमें पानी प्रचुर मात्रा में होता है। पुदीना तथा हरी धनिया की चटनी शरीर को ठंडक देती है।
-धूप से लौटते ही सादा पानी से चेहरा धोकर वॉटर बेस माइश्चराइजरयुक्त क्रीम लगाएं।


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!