नक्सली हमला: पूरा देश था शोकमग्न और वनमंत्री ने मनाया जन्मदिवस का जश्न

विपिन मालवीया (सिवनी मालवा 9039106008)। मई 25 पूरा देश छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले से दहल उठा था, क्या कांग्रेस क्या भाजपा सब के सब शोकमग्न और आक्रोशित थे। तमाम राजनैतिक आयोजन रद्द कर दिए गए वहीं मई 26 को मध्यप्रदेश के वनमंत्री सरताज सिंह ने अपना जन्मदिवस धूमधाम से मनाया।

अब इस मामले पर क्या कुछ प्रतिक्रियाएं आएंगी। आएंगी भी या सब के सब चुप रह जाएंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा परंतु हम यहां याद दिलाना चाहते हैं कि इस नक्सली हमले ने पूरी राजनीति में सनाका खींच दिया था।

  • राहुल गांधी ने अपने तमाम कार्यक्रम रद्द किए और रायपुर के लिए रवाना हुए।
  • सोनिया गांधी और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी सुबह होते होते रायपुर जा पहुंचे।
  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर एवं रायसेन में होने जा रहे अटलज्योति अभियान के शुभारंभ आयोजन रद्द किए।
  • भाजपा की नेशनल टीम ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया।


लेकिन इधर मध्यप्रदेश की सिवनी मालवा विधानसभा के विधायक और मध्यप्रदेश के वनमंत्री सरताज सिंह जन्मदिवस का जश्न मना रहे थे। भाजपा के एक स्थानीय नेता के घर पर वनमंत्री के जन्मदिन का जश्न मना, जिसमे वनमंत्री ने केक काटा। इस कार्यक्रम का कवरेज करने से मीडिया को रोका गया। स्थानीय भाजपा द्वारा उनके जन्मदिन पर कवि सम्मलेन का आयोजन किया, जिसमे वन मंत्री ने शिरकत की। वन मंत्री का स्वागत सत्कार कवि सम्मलेन में होता रहा और खूब ठहाके लगे।

भोपालसमाचार.कॉम की ओर से बस इतना ही। अब शेष आगे बढ़ाने के लिए अपना कमेंट बॉक्स है ना। दर्ज कराइए प्रतिक्रियाएं। खबर के नीचे लाइक और शेयर बटन है। पसंद आए तो लाइक कीजिए, फेसबुक पर दोस्तों से शेयर करना हो तो शेयर आप्शन चुनिए और यदि आप सरताज सिंह समर्थक हैं तो कहिए
एमपी अजब है.... सबसे गजब है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!