वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधानसभा उपाध्यक्ष हरवंश सिंह नहीं रहे

shailendra gupta
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरवंश सिंह का सिवनी जिला मुख्यालय पर आज तडके निधन हो गया। श्री सिंह को कल देर रात गृह गांव बर्रा मे सीने मे र्दद के शिकायत के बाद जिला अस्पताल लाया गया था जहां तडके उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। वह 63 वर्ष के थे 1 उनके परिवार मे पत्नी दो पुत्र और एक पुत्री है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेत्री एंव लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती सुषमा स्वराज, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी, वरिष्ठ नेता कैलाष नारायण सारंग, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री उमा भारती, प्रभात झा, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद थावरचंद गेहलोत, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते, वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा, डॉ सत्यनारायण जटिया, सांसद प्रो. कप्तानसिंह सोलंकी, सुमित्रा महाजन, पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष व सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर और प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन नेे वरिष्ठ कांगे्रस नेता एवं विधानसभा उपाध्यक्ष हरवंश सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।

प्रदेश की राजनीति में शून्यता आई: तोमर

नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि हरवंश सिंह जी कांग्रेस के संघर्षषील नेता थे। उन्होंने जीवन पर्यन्त पार्टी के लिए संघर्ष किया। उनके निधन से कांग्रेस में ही नहीं अपितु प्रदेश की राजनीति में शून्यता आई है जिसकी भरपाई हो पाना असंभव है। परमपिता परमेष्वर उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

कांग्रेस के विकास की नींव का पत्थर थे: मेनन

अरविन्द मेनन ने कहा कि हरवंश सिंह जी ने कांग्रेस पार्टी के विकास में नींव के पत्थर का काम किया है। उनके निधन से उनके परिवार पर वज्रपात हुआ है। मैं परमपिता परमेष्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनको यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

पार्टी की सांसद नजमा हेपतुल्ला, माया सिंह, वीरेन्द्र कुमार, अनिल माधव दवे, चंदन मित्रा, अशोक अर्गल, शिवराजसिंह लोधी, जितेन्द्रसिंह बुन्देला, गोविन्द मिश्रा, के.डी. देशमुख, मकनसिंह सोलंकी, ज्योति धुर्वे, पार्टी प्रदेष उपाध्यक्ष व सांसद रघुनंदन शर्मा, भूपेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, डा. गौरीशंकर शेजवार, दिलीप सिंह भूरिया, ऊषा ठाकुर, अंजू माखीजा, अनुसुईया उईके, वेदप्रकाश शर्मा, प्रदेश महामंत्री नंदकुमार सिंह चौहान, विनोद गोटिया, लालसिंह आर्य, प्रदेश मंत्री गणेश सिंह, सरतेन्दु तिवारी, मदनमोहन गुप्ता, तपन भौमिक, पद्मा शुक्ला, राजो मालवीय, संपतिया ऊईके, नीता पटैरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष चेतन कष्यप, प्रदेश कार्यालय प्रभारी गोविन्द आर्य, प्रदेश प्रवक्ता विजेन्द्रसिंह सिसोदिया, विश्वास सारंग, रामेश्वर शर्मा, डा. दीपक विजयवर्गीय, प्रदेष कार्यालय मंत्री आलोक संजर, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री राजेन्द्रसिंह राजपूत, प्रदेश संवाद प्रमुख डा. हितेश वाजपेयी एवं सह संवाद प्रमुख संजय कुमार खोचे ने हरवंश सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!