सट्टा खिलाते पकड़ा गया युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का भाई

0
भोपाल। रतलाम में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष के भाई अशोक पोरवाल आईपीएल का सट्टा खिलाते हुए पकड़े गए। वहीं झाबुआ में भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य थावरचंद भूरिया के बेटे सुरेश भूरिया अपहरण के मामले में गिरफ्तार हो गए।

दोनों घटनाओं पर प्रतिक्रिया दर्ज कराते हुए नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के दस साल के राज में उसका चाल चरित्र और चेहरा पूरी तरह उजागर हो चुका है। पिछले दस सालों में भाजपाइयों की मानसिकता सामने आ गई है। खुद भाजपाई उनके परिजन या उनके संरक्षण में अपराधी खुलेआम अपराध करने में लिप्त है। श्री सिंह ने कहा कि रतलाम में भाजपा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष संतोष पोरवाल के अध्यक्ष अशोक पोरवाल के फार्म हाउस पर  पड़े छापे में 50 लाख रूपये के आई.पी.एल. सट्टे की पर्चियां जप्त हुई है।

नगद 50 हजार रूपये के साथ मोबाइल जप्त हुआ है। इसी तरह भाजपा के राणापुर में भाजपा कार्यकारणी के सदस्य पूर्व जनपद और भाजपा मंडल के अध्यक्ष थावरचंद भूरिया के बेटे सुरेश भूरिया ने चार लोगों का अपहरण कर पंचायत भवन में बंद कर दिया। दस लाख रूपये की फिरौती मांगी। उनमें से तीन लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई और पुलिस में जाकर रिपोर्ट की।

श्री सिंह ने कहा कि ये दो घटनाएं ही नहीं है। अनेक ऐसी घटनाएं भाजपा राज में हुई हैं। जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्री और तत्कालीन भाजपाध्यक्ष वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपराधियों के साथ बैठे है, तो कई भाजपाई सीधे अपराधों में लिप्त है।

श्री सिह ने कहा कि यही कारण है कि आज प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है और अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं।




भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!