भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ बलात्कार करने में नाकाम रहने पर बदमाश उसके कपड़े फाड़कर अपने साथ लेकर भाग गया। महिला ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार भिंड़ के दबोह थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुरा मे एक 26 वर्षीय महिला विवाह समारोह में शामिल होकर पास के गांव से रात में घर लौट रही थी। इसी दौरान ग्राम देवरी निवासी महेश अहिरवार ने महिला को अकेली देखकर रास्ते में पकड़ लिया और उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास करने लगा।
महिला ने जब इसका विरोध करते हुए शोर मचाया तो महेश ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और अपने साथ लेकर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी महेश के खिलाफ बलात्कार के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।