इन्दौर। शुक्रवार सुबह विजयनगर चौराहे के नजदीक एक महिला का क्षत व़िक्षप्त अर्द्ध नग्न शव पाया गया। महिला का शव पत्थर से कुचला गया है। शव की हालात देख कर उसके साथ बलात्कार किए जाने की संभावना से इंकर नही किया जा सकता।
मिली जानकारी के अनुसार विजयनगर चौराहे के समीप बीएमसी हाईट्स के पास सुबह एक 35 साला युवती का शव देखा गया। उसके हाथ पर चमेली गुदा है। उसकी शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस का मानना है कि महिला ने मौत से पहले संघर्ष किया होगा ऐसा लगता है। उसके साथ दुष्कर्म किया गया लगता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।