दहेजलोभ दूल्हे के बनाया बंधक, फिरौती में वसूला शादी का खर्चा

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक साहसी युवती ने लालची दूल्हे के साथ शादी करने से इन्कार कर दिया और वधू पक्ष के लोगों ने मोटरसाइकल की मांग पर अड़े दूल्हे को बंधक बना लिया तथा विवाह के आयोजन पर खर्च हुई राशि वसूलने के बाद ही उसे छोड़ा।

जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम सोनारा में गत शुक्रवार की रात्रि यह घटना हुई। बताया जाता है कि रीवा से आई बारात मे उस समय विवाद की स्थिति पैदा हो गई जब फेरे लेने से पूर्व दूल्हा शिवेन्द्र साकेत मोटर साइकिल की मांग पर अड़ गया। विवाह मंडप में बैठी दुल्हन नीता कोल दूल्हे की मांग को सहन नहीं कर पायी और दहेज लोभी ऐसे युवक से शादी करने से इन्कार कर दिया। 

इसके बाद वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके सगे संबंधियों को बंधक बना लिया और विवाह के आयोजन पर खर्च हुई राशि वसूल करने के बाद ही सभी को मुक्त किया। बाद में बारात बैरंग लौट गई।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!