सुकमा। छत्तीसगढ के सुकमा जिले के दरभा घाटी क्षेत्र मे कल शाम हुये नक्सलियो के अब तक के सबसे बडे हमले मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल और उनके पुत्र दिनेश पटेल भी मारे गये। दोनो के शव सुबह घटनास्थल के पास मिले।
पुलिस सूत्रो ने कहा कि यहां से 50 किलोमीटर दूर जगदलपुर मार्ग पर आज सुबह दोनो के शव मिले। इलाके मे और भी शव मिलने की आशंका के चलते पुलिस सतर्कता के साथ उनकी खोज मे जुटी हुयी है।