सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले की उचेहरा पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और बलात्कार के सिलसिले में आज एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित लड़की के परिजनों की शिकायत पर बडखुरा गांव निवासी लड़के को गिरफ्तार किया गया। वह गांव की ही एक लड़की को लगभग एक माह पहले भगाकर ले गया था और उसके साथ बलात्कार किया। सूत्रों ने कहा कि दो दिन पहले ही लड़की को गुजरात के एक इलाके से यहां लाया गया। लड़की ने बताया कि उसके साथ आरोपी बलात्कार करता रहा।