मध्यप्रदेश में बसाए जाएंगे पाकिस्तान के विस्थापित सिंधी परिवार

shailendra gupta
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते रोज एक और घोषणा कर डाली। उन्होंने पाकिस्तान के विस्थापित सिंधी परिवारों को मध्यप्रदेश में बसानें की घोषणा की है। अब इस घोषणा का अमल कब तक होगा कहा नहीं जा सकता, परंतु फिलहाल दिल बहलाने को गालिब ख़याल अच्छा है।

शिवराज सिंह चौहान ने यह भरोसा मुख्यमंत्री निवास में रविवार को आयोजित भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के दौरान दिया। इस मौके पर चौहान ने कहा कि राज्य शासन विस्थापन की समस्या से जूझ रहे सिंधी परिवारों की हरसंभव सहायता की पहल करने को तैयार है। पाकिस्तान से आए विस्थापितों को मध्य प्रदेश में बसाने के प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने ऐलान किया कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में सिंधु दर्शन यात्रा को भी शामिल किया जाएगा। चौहान ने सिंधी समाज के धर्मगुरुओं और शहीदों का स्मरण करते हुए कहा कि संस्कृति और सभ्यता को जीवित रखने से ही देश गतिमान रहेगा। जनकल्याण का कोई भी कार्य असंभव नहीं है। मध्य प्रदेश के पिछड़ेपन को दूर करना असंभव-सा लगता था, लेकिन आज मध्य प्रदेश विकास के कई क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य है। चाहे विकास दर की बात हो या कृषि विकास दर में आगे रहने की या 24 घंटे बिजली आपूर्ति की बात हो, हर क्षेत्र में प्रदेश आगे बढ़ रहा है।

जन्मोत्सव समारोह को संत हिरदाराम के शिष्य सिद्धभाऊ, विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी ने भी संबोधित किया। सिंधी समाज के विभिन्न समूहों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और झूलेलाल के अवतार व सिंधु संस्कृति को रेखांकित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!