तख्त पर तोमर है तो क्या, दिलों में प्रभात काबिज है: ग्वालियर में हुआ भव्य स्वागत

shailendra gupta
भोपाल। बैकडोर ऐंट्री कर प्रभात झा की कुर्सी पर काबिज होने वाले नरेन्द्र तोमर के क्षेत्र ग्वालियर में प्रभात झा का जलवा देखते ही बना। भोपाल के बाद एक बार फिर प्रभात झा का स्वागत किसी को मुंह चिढ़ाता हुआ दिखाई दिया। मानो स्पष्ट बताया जा रहा हो कि तख्त पर तोमर है तो क्या हुआ, दिलों में तो प्रभात ही मौजूद है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा के मैन स्ट्रीम में वापस आने के बाद प्रथम ग्वालियर आगमन पर स्टेशन से ही उनके भव्य स्वागत का सिलसिला आरंभ हो गया। जुलूस के रूप में उन्हें पार्टी कार्यालय ले जाया गया। जगह जगह उन्हें फलों से तोलकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर ने अभिनंदन समारोह के अवसर पर प्रभात झा की उपलब्धियों पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि उन्होंने राजधानी से लेकर मंडल स्तर तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं से नए उत्साह का संचार किया। संपर्क, संवाद, समाधान की कडि़यों को पिरोकर कार्यकर्ताओं में उर्जित किया। उनकी सक्रियता की छाप कार्यकर्ताओं को प्रेरित करती है।

प्रभात झा ने भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ता निश्चिंत भाव से कर्तव्य पथ पर डटे रहे संगठन उनके पीछे खडा है। सभी कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व के राडार पर है। उन्होंने कहा कि यह अभिनंदन उनका नहीं पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं की कर्मठता का सम्मान है। सेवा स्वयं पुरस्कार है।

अभिनंदन समारोह का संचालन रविन्द्रसिंह राजपूत ने किया। समारोह में प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री अनूप मिश्रा, डा. नरोत्तम मिश्रा, नारायण सिंह कुशवाह, जयसिंह कुशवाह, महापौर समीक्षा गुप्ता, वरिष्ठ नेता बालेन्दु शुक्ला, संगठन मंत्री प्रदीप दातरे, अरूण तोमर, पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह, भारतसिंह कुशवाह, संध्या राय सहित पार्टी पदाधिकारियों, बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और प्रभात झा के यषस्वी जीवन की कामना की। ग्वालियर और चंबल संभाग के कार्यकर्ताओं ने समारोह में शिरकत कर प्रभात झा को बधाई दी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!