भोपाल नहीं, अमरोहा से चुनाव लड़ेंगी उमा भारती

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के चरखारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमा भारती आगामी लोकसभा चुनाव उत्तरप्रदेश के अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से लड़ने की संभावना है। इससे पूर्व माना जा रहा था कि वो भोपाल लोकसभा से चुनाव लड़ेंगी।

उमा भारती के नजदीकी सूत्रों ने चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा रामजन्म भूमि आंदोलन की प्रमुख नेता उमा भारती को उत्तर प्रदेश के अमरोहा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लडाने पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है।

उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से भी इस बारे में चर्चा हो चुकी है तथा उन्होंने अमरोहा अथवा अलीगढ से चुनाव लडाये जाने पर सहमति दे दी है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारक की भूमिका निभाने वाली उमा भारती ने बुंदेलखंड क्षेत्र के चरखारी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में विजय प्राप्त की थी।

सूत्रों ने इस बात की संभावना से इंकार किया कि उमा भारती वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भोपाल से अपना भाग्य आजमा सकती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी हिन्दुत्ववादी छवि को उत्तर प्रदेश में भाजपा के पक्ष में भुनाना चाहती है, क्योंकि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या देश में सर्वाधिक है।

उमा भारती ने मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री नही बनाये जाने के विरोध में वर्ष 2005 में भाजपा का दामन छोड भारतीय जनशक्ति पार्टी का गठन किया था। लेकिन वर्ष 2011 में वे पुन: भाजपा में शामिल हो गयीं थीं।

उन्होंने मात्र 25 साल की आयु में वर्ष 1984 में खजुराहो संसदीय क्षेत्र से पहला चुनाव लडा था और लगातार पांच बार इस क्षेत्र से सांसद रहने के बाद वर्ष 1999 में भोपाल से चुनाव लड़कर विजय प्राप्त की थी। (एजेंसी)


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!