राजधानी पहुंची 50 नई लो फ्लोर बस

भोपाल। शहरी यातायात को सुविधाजनक बनाने के लिए शुरू की गई लो फ्लोर बसों के बेड़े में 50 और बसों इजाफा होने वाला है। बसें राजधानी पहुंच गई हैं। हालांकि नगर निगम ने अभी तक इन बसों का पजेशन नहीं लिया है। बसों का पजेशन मिलते ही निगम इन्हें सड़क पर उतारने की तैयारी कर लेगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2009 में 69.74 करोड़ की लागत से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर करने के लिए निगम को 225 लो फ्लोर, सेमी लो फ्लोर और एसी लो फ्लोर बसों के संचालन की योजना मंजूर की थी, इसमें 150 बसें निगम को मिल चुकी थी, लेकिन कभी वैट तो कभी नई तकनीक का हवाला देकर टाटा कंपनी शेष 75 बसों की आपूर्ति करने में आनाकानी कर रही थी। इस पर निगम ने कंपनी को नोटिस भेज कर ब्लैक लिस्टेड करने की धमकी दी थी। आज लो फ्लोर बसें लोगों के लिए मुख्य परिवहन का साधन बन चुकी हैं। इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इन बसों में रोज 95 हजार यात्री सफर करते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!