भोपाल। संयुक्त अध्यापक मोर्चा के तत्वावधान में चल रहा आमरण अनशन आज शनिवार को गंभीर मोड़ ले गया। पूरे मध्यप्रदेश में करीब एक दर्जन से ज्यादा अनशनकारियों की तबीयत खराब हो गई है। इधर किडनी में इन्फैक्शन के चलते प्रशासन ने प्रांताध्यक्ष मुरलीधर पाटीदार को जबरन अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
भिंड में आमरण अनशन पर बैठे तीन हड़ताली अध्यापकों की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती होने का सुझाव दिया गया है परंतु वो अनशन पर अडिग हैं। इधर कलेक्टर भिंड ने हड़ताली अध्यापकों का वेतन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं।
भिंड कलेक्टर अखिलेश श्रीवास्तव ने हड़ताल के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए हड़ताली अध्यापकों के वेतन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं।