भोपाल। नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान से मांग की है कि वे महिलाओं अस्मत की सुरक्षा करने में नाकाम रहे हैं इसलिए अब उन्हें प्रदेश की हर महिला नागरिक को सरकार की तरफ से गन और लायसेंस देना चाहिए।
श्री सिंह ने कहा कि पिछले दो दिनो में स्विस महिला सहित इंदौर, शाजापुर, शहडोल, शिवपुरी, पन्ना में आम अपराध के समान बलात्कार की घटनायें हुई है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि अपराध रोकने के साथ-साथ अब भाजपा सरकार महिलाओं की अस्मत की सुरक्षा करने में असहाय है और बलात्कारियों के सामने घुटने टेक चुकी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब महिलाओं को अपनी और अपनी बच्चियों की सुरक्षा करने का एक ही उपाय है कि यह सरकार प्रदेश की प्रत्येक महिला, युवतियों को लायसेंस सहित गन प्रदान कर ताकि वे अपनी सुरक्षा खुद कर सकें। श्री सिंह ने कहा कि सरकार बेशर्म हो चुकी है और उसे महिलाओं की प्रतिदिन अस्मत लुटने पर कोई शर्म नहीं है, अगर जरा भी शर्म होती तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान अपने पद से इस्तीफा दे देते।
श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश को नंबर वन बनाने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री विकास तो नहीं बलात्कार में प्रदेश को नंबर वन बना गए और देश दुनिया में प्रदेश की छवि को ध्वस्त कर दिया।