तख्तियों में दर्द लिए हजारों कर्मचारियों ने मंत्रालय के सामने किया प्रदर्शन

भोपाल। मप्र अधिकारी कर्मचारी अध्यक्षीय मंडल और मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट हुए कर्मचारी संगठनों ने मंत्रालय के सामने प्रदर्शन किया। 51 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार दोपहर डेढ़ बजे मंत्रालय के सामने कर्मचारी भारी संख्या में इकट्ठे हुए।

प्रदर्शनकारी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। एक महिला कर्मचारी के हाथों में रखी तख्ती पर लिखा था- एक दिन के विधायक को पेंशन और हमें 20 साल से रेगुलर होने का टेंशन। जबकि एक अन्य महिला ने अपनी तख्ती पर लिख रखा था 'हमको नियमित कब करोगे, मर जाएंगे तब करोगे'


मंत्रालय के गेट नंबर एक के सामने सभा हुई जिसे तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने संबोधित किया। कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र खोंगल, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक, शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा समेत कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया। हाथों में तख्ती लिए पहुंची महिलाओं ने भी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!