होमगार्ड सैनिकों के वेतन भत्ते बढ़ाए गए

shailendra gupta
भोपाल। होमगार्ड सैनिकों को अब प्रतिदिन मान वेतन 180 रुपये और भोजन राशि 120 रुपये मिलेंगे। इस प्रकार 300 रुपये प्रतिदिन होमगार्ड सैनिक को मिलेंगे। अभी होमगार्ड सैनिकों को 190 रुपये प्रतिदिन मिलते हैं।

नगर सेना की संचिति के 10 वर्ष अथवा अधिक सेवा के पश्चात् सेवामुक्त होने वाले होमगार्ड सैनिक को प्रत्येक पूर्ण वर्ष के लिए सेवामुक्त होने की दिनांक पर प्राप्त होने वाले दैनिक मान वेतन की दर पर 15 दिवस का मान वेतन प्रति पूर्ण वर्ष पर दिया जाएगा। होमगार्ड सैनिक जिस कैलेण्डर वर्ष में 240 अथवा अधिक दिनों तक ड्यूटी में रहेगा, उसे ही पूर्ण वर्ष माना जाएगा। 

इस पात्रता के लिए जरूरी है कि सैनिक एक बार भी सेवा से डिस्चार्ज नहीं हुआ हो। उसके विरूद्ध किसी भी अदालत में न तो अभियोजन प्रचलित हो और न ही वह दोषी ठहराया गया हो। यदि सेवामुक्ति से पहले सैनिक का चयन किसी शासकीय सेवा अथवा अर्द्ध शासकीय सेवा में हो जाता है, तो उसे यह लाभ नहीं मिलेगा।

होमगार्ड सैनिकों के कल्याण निधि एवं अन्य अशासकीय निधियों के लिए राज्य शासन का अंशदान 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रतिवर्ष कर दिया गया है।

बच्चों के जन्म के लिए कालआउट को ड्यूटी माना जाएगा

महिला नगर सैनिकों को अधिकतम दो बच्चों के जन्म के लिए अधिकतम 90 दिन कालआउट को ड्यूटी मानकर मान वेतन एवं भोजन राशि का भुगतान किया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!