मध्यप्रदेश में मनरेगा लोकपाल नियुक्त

भोपाल। मनेरगा में अनियमितताओं की जांच के लिए लोकायुक्त की संभागीय सतर्कता समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों में मनरेगा लोकपाल नियुक्त किए गए हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि दस संभाग की संभागीय सतर्कता समिति में 6 अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। चार अध्यक्ष के पास दो-दो संभाग का दायित्व होगा।

जबलपुर एवं सागर संभाग की समिति के अध्यक्ष के पास एक-एक संभाग का ही दायित्व रहेगा। प्रत्येक समिति में सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। इन सदस्यों को भी विभिन्न जिलों का लोकपाल नियुक्त किया गया है। सभी सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग : रिटायर्ड जज कैलाशचन्द्र मनाना संभागीय सतर्कता समिति के अध्यक्ष होंगे। रिटायर्ड चीफ इंजीनियर देवेन्द्र सिंह भदौरिया समिति के सदस्य होंगे। मनाना भोपाल, सीहोर एवं रायसेन जिले में मनरेगा लोकपाल नियुक्त किये गये हैं। भदौरिया राजगढ़, विदिशा, बैतूल, होशंगाबाद एवं हरदा में मनरेगा के लोकपाल होंगे।

जबलपुर संभाग : रिटायर्ड एडीजे रामगोपाल अग्रवाल संभागीय सतर्कता समिति के अध्यक्ष होंगे। रिटायर्ड एडीजे जमना यादव एवं रिटायर्ड सीएफ चंद्रशेखर दुबे समिति के सदस्य होंगे। अग्रवाल जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर जिले में मनरेगा लोकपाल नियुक्त किये गये हैं। यादव छिन्दवाड़ा, मण्डला और दुबे सिवनी एवं बालाघाट में मनरेगा के लोकपाल होंगे। 

सागर संभाग : रिटायर्ड आईएएस डॉ. रामानन्द शुक्ल संभागीय सतर्कता समिति के अध्यक्ष होंगे। शुक्ल सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर एवं टीकमगढ़ जिले में मनरेगा लोकपाल होंगे। 

ग्वालियर एवं चंबल संभाग: रिटायर्ड न्यायिक अधिकारी डॉ. ओ.पी. शर्मा संभागीय सतर्कता समिति के अध्यक्ष होंगे। रिटायर्ड अपर कलेक्टर आरसी गर्ग समिति के सदस्य होंगे। डॉ. शर्मा ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, एवं गुना तथा गर्ग को भिण्ड, शिवपुरी, दतिया एवं अशोकनगर में मनरेगा का लोकपाल नियुक्त किया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!