भोपाल। दमोह कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जबलपुर रिफर किया गया है एवं समाचार लिखे जाने तक वो बेहोश थे।
जानकारी के अनुसार कलेक्टर दमोह स्वतंत्र कुमार सिंह आज शाम जब अंत्योदय मेले में शामिल होकर तेंदूखेड़ा से दमोह लौट रहे थे तभी एक निजी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह सहित उनका गार्ड एवं ड्रायवर भी बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
कलेक्टर श्री सिंह को इलाज के लिए जबलपुर रिफर किया गया है। समाचार लिखे जाने तक स्थिति गंभीर थी एवं उन्हें होश नहीं आया था।