जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं गृहमंत्री के चाचा एनपी गुप्ता नहीं रहे

shailendra gupta
भोपाल। जनसंघ के संस्थापक सदस्य, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री नारायण प्रसाद गुप्ता (89) ने आज शाम 6.15 बजे निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी शवयात्रा 9 फरवरी को प्रातः 10 बजे उनके निज निवास 22 द्वारकापुरी पीएनटी चैराहा से भदभदा विश्राम घाट पहुंचेगी। वो मध्यप्रदेश के गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता के चाचा थे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, संगठन महामंत्री रामलाल जी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी श्री अनंत कुमार, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती सुषमा स्वराज, मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद थावरचंद गेहलोत, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते, वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा, डाॅ. सत्यनारायण जटिया, कैलाष नारायण सारंग, संासद प्रो. कप्तानसिंह सोलंकी, सुमित्रा महाजन, प्रभात झा, पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष व सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर और प्रदेष संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन नेे पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री नारायण प्रसाद गुप्ता के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।

नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि श्री नारायण प्रसाद गुप्ता एक कुषल संगठक एवं जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे। उन्होनें संगठन के विकास के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रचारक के तौर उन्होनें कार्यकर्ताओं का मार्गदर्षन और उनके व्यक्तित्व को गढ़ा।

अरविन्द मेनन ने कहा कि श्री गुप्ता ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मीसाबंदी, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रचारक, पार्टी के संगठन मंत्री, राज्यसभा सदस्य, विधायक रहते हुए पार्टी के कार्य को निरंतर आगे बढाया। श्री नारायण प्रसाद जी के असामयिक निधन से अपूरणीय क्षति हुई है।

पार्टी के सांसद नजमा हेपतुल्ला, माया सिंह, वीरेन्द्र कुमार, अनिल माधव दवे, चंदन मित्रा, अशोक अर्गल, शिवराजसिंह लोधी, जितेन्द्रसिंह बुन्देला, गोविन्द मिश्रा, के.डी. देशमुख, मकनसिंह सोलंकी, ज्योति धुर्वे, पार्टी प्रदेष उपाध्यक्ष व सांसद भूपेन्द्र सिंह, गौरीषंकर शेजवार, दिलीप सिंह भूरिया, सांसद रघुनंदन शर्मा, राकेष सिंह, यषोधरा राजे सिंधिया, ऊषा ठाकुर, अंजू माखीजा, अनुसुईया उईके, वेदप्रकाष शर्मा, प्रदेष महामंत्री नंदकुमार सिंह चैहान, विनोद गोटिया, लालसिंह आर्य, प्रदेष मंत्री गणेष सिंह, सरतेन्दु तिवारी, मदन मोहन गुप्ता, तपन भौमिक, पद्मा शुक्ला, राजो मालवीय, संपतिया ऊईके, नीता पटैरिया, प्रदेष कोषाध्यक्ष चेतन कष्यप, प्रदेष कार्यालय प्रभारी गोविन्द आर्य, प्रदेष प्रवक्ता विजेन्द्रसिंह सिसोदिया, विष्वास सारंग, चन्द्रमणि त्रिपाठी, रामेष्वर शर्मा, दीपक विजयवर्गीय, प्रदेष कार्यालय मंत्री आलोक संजर, प्रदेष सह कार्यालय मंत्री राजेन्द्रसिंह राजपूत, प्रदेष संवाद प्रमुख डाॅ. हितेष वाजपेयी एवं सह संवाद प्रमुख संजय कुमार खोचे ने श्री नारायणप्रसाद गुप्ता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए परमपिता परमेष्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और प्रार्थना की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!