भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, सीएम हुए शामिल

shailendra gupta
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में आगामी महासंपर्क अभियान की मंडल, नगर, ग्राम केन्द्र और मतदान केन्द्र तक पहुंचने और जनता से सीधा संवाद करने की तैयारियों की समीक्षा की गयी। प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक की कार्यसूची को अंतिम रूप दिया गया। 

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने की और बताया कि प्रदेष में 23 हजार ग्राम पंचायतों को परिधि मानते हुए पार्टी के ढाई लाख कार्यकर्ता प्रतिदिन ग्राम परिक्रमा करेंगे और जनता से सीधा संवाद कर पार्टी की रीति नीति और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाऐंगे और आंचलिक परिदृष्य पर जनता से रूबरू होगे।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि महिला अपराधों को लेकर मध्यप्रदेष सरकार ने देश में अग्रणी पहल की है। मुख्य न्यायाधीश से संपर्क कर प्रदेश में ऐसी व्यवस्था की गयी है कि महिला अत्याचार के मामले में 15 दिन में पूरा अनुसंधान पूर्ण कर अभियोजन प्रस्तुत कर दिया जाए, और 45 दिन में अपराध की सजा अदालत द्वारा घोषित कर दी जावे। 

इस दिशा में जो पहल की गयी है उसी का नतीजा है कि रिकार्ड समय में महिलाओं के विरूद्ध हुए अपराधों में प्रदेश में सजा देने और अपराधियों को कडाई के साथ दंडित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिससे महिला जगत में संतोष की भावना मुखरित हुई है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 11 हजार करोड़ रू. लागत से फीडर सेपरेशन का कार्य किया गया है, जो मई माह तक सभी 50 जिलों में पूर्ण होगा और प्रदेश के सभी गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध होगी। सिंचाई के लिए गुणवत्तापूर्ण बिजली 8 घंटे सुनिष्चित होगी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयोजित युवा रोजगार योजना में 25 लाख रू. तक का कर्ज सरकारी गारंटी और मार्जिन मनी देकर आरंभ की जा रही है। यह 1 अप्रैल से प्रभावी हो जायेगी जिससे लाखों युवकों को अपने पैरो पर खडे होने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेष पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे विधानसभावार प्रदेष सरकार की उपलब्धियों और इससे आ रहे प्रदेष में सामाजिक, आर्थिक सुखद परिवर्तन से जन-जन को अवगत कराए। 

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि आगामी दिनों में प्रदेष व्यापी महाजनसंपर्क अभियान पार्टी की रीति नीति और दर्षन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक बडा मंच होगा और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से जनता को रूबरू कराने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

उन्होंने महाजनसंपर्क अभियान को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने को इस कालखण्ड में प्रभार के जिलों में लगातार बैठकें लें और अभियान को सफलता का स्वरूप प्रदान करें। 

प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने बताया कि 25 फरवरी को रविदास जयंती का कार्यक्रम प्रदेष में मंडल स्तर तक आयोजित किया जायेगा। इसके पूर्व 11 फरवरी को समर्पण दिवस पर अधिकांश जिलों में आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य एक ही दिन में पूरा कर लिए जाने का संकल्प व्यक्त किया जा चुका है। 

अन्य जिलों के प्रभारी भी इस संबंध में समय रहते समर्पण दिवस की पूर्ण तैयारी कर लें। बैठक में भाग लेते हुए प्रदेष पदाधिकारियों ने अपने अपने जिले में महाजनसंपर्क अभियान की तैयारी का ब्यौरा प्रस्तुत किया। 

नरेन्द्रसिंह तोमर ने प्रदेश पदाधिकारियों के सुझाव गंभीरता से सुने और कहा कि प्रदेष के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में राज्य सरकार की उपलब्धियों पर जानकारी उपलब्ध की जायेगी। इनमें रोजगारमूलक और व्यक्तिमूलक योजनाओं में प्रगति की जानकारी होगी। महाजनसंपर्क अभियान में हम जनता को यह बताने में सक्षम होंगे कि प्रदेष में 2003 में राजनैतिक परिवर्तन हुआ। 

भारतीय जनता पार्टी को जनादेश मिला। उस समय प्रदेश बीमारू राज्य था। बिजली, पानी, सड़क के मामले में हालत खस्ता थी। गत 9 वर्षों में हालत सुधरी है और मध्यप्रदेष विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा हो गया है। प्रदेश की विकास दर 12 प्रतिषत और कृषि की विकास दर 18 प्रतिषत दर्ज हो चुकी है। 

उन्होंने फीडर सेपरेशन से जिलों में गांवों में 24 घंटे बिजली की संपूर्ति आरंभ होने के बारे में सांसदों और विधायकों से आग्रह किया कि वे अपने अपने क्षेत्र में निषियाम विद्युत पूर्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। सभाएं और रैलियां कर जनता को प्रगति से परिचित कराए। जिलेवार प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारियों ने जिलेवार प्रगति का दिग्दर्शन कराया। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और संभागीय संगठन मंत्री उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!