रेल में सीट बदलने पर विवाद, सतना महापौर ने कलेक्टर से की मारपीट

भोपाल। सतना के महापौर द्वारा उमरिया कलेक्टर के साथ रेल में अभद्रता एवं मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि महापौर चाहते थे कि कलेक्टर अपनी रिजर्व सीट को उनके लिए खाली कर दें और कहीं दूसरी सीट पर चले जाएं। कलेक्टर ने इससे इंकार कर दिया, इसी के चलते विवाद हुआ।

विवाद सोमवार रात्रि का बताया जा रहा है। उमरिया कलेक्टर सुरेन्द्र उपाध्याय एवं सतना के महापौर पुष्कर सिंह तोमर की सीटें आसपास ही थीं, जबकि सतना महापौर की पत्नि की सीट किसी दूसरे कोच में थी। वो अपनी पत्नि को अपने पास ही एडजस्ट करना चाहते थे, इसी के चलते उन्होंने उमरिया कलेक्टर सुरेन्द्र उपाध्याय को सीट खाली करने के लिए कहा।

चूंकि सत्ताधारी दल से होने के कारण उन्होंने आग्रह नहीं किया, बल्कि आदेशित कर डाला अत: कलेक्टर ने भी अपनी रिजर्व सीट छोड़ने से इंकार कर दिया। बस फिर क्या था, महापौर पुष्कर सिंह तोमर भड़क गए। पहले तो बड़बड़ाते रहे, फिर अभद्रता करने लगे और धीरे धीरे हाथापाई पर उतर आए।

अंतत: कलेक्टर ने आईजी रेलवे को उनकी शिकायत की और बड़ी मुश्किल से मामला शांत हुआ परंतु अब एक बार फिर यह विवाद सुर्खियों में आ गया है और दोनों पक्षों की ओर से बयानबाजी जारी है।


मध्यप्रदेश में आतंक मचा रहे हैं भाजपाई: अजय सिंह


इस मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपाई आतंक मचा रहे हैं। उन्हें कानून का कोई डर नहीं है और वो ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे भाजपा ने मध्यप्रदेश को पट्टे पर ले लिया हो।

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!