नीचम विधायक खुमान सिंह का निधन

नीमच/ नीमच से भाजपा विधायक खुमान सिंह शिवाजी का आज लंबी बीमारी के बाद गुडगांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे।

शिवाजी के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका बुधवार 27 फरवरी की शाम हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरूवार 28 फरवरी को नीमच में किया जायेगा। उनके परिवार में पत्नी एवं दो बच्चे हैं।

उनके इस निधन पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नेताप्रतिपक्ष, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित पूरी कार्यसमिति एवं भाजपा के सभी नेताओं ने शोक जताया है।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!