SGSITS Indore में हंगामा, पांच स्टूडेंट्स घायल, , मामला रैगिंग का

shailendra gupta
इन्दौर। एसजीएसआईटीएस बीती रात हंगामा हो गया। यहां एक पार्टी चल रही थी कि तभी झगड़ा शुरू हो गया। इस झगड़े में पांच स्टूडेंट्स घायल हो गए। घायलों का आरोप है कि हॉस्टल का वार्डन और एक प्रोफेसर रैगिंग कर रहा था, इसी के चलते वो घायल हुए हैं। 

शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात दो बजे के लगभग गोविन्दराम सेक्सरिया प्रौद्योगिकी संस्थान में हंगामा हो गया। छात्रों की पार्टी के दौरान उन पर प्रोफेसर और वार्डन ने हमला कर दिया। इस हमले में कई छात्रों को चोटें आई। घायल छात्रों ने रात तीन बजे तुकोगंज थाने पहुंचकर हंगामा मचाया। रात्रि गश्त कर रहे टीआई दिलीप गंगराड़े तुरन्त तुकोगंज थाने पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे छात्रों को थाने से खदेड़ा। पांच घायल छात्र कृष्णप्रसाद, देवेन्द्रसिंह यादव, गगन, सुमित शुक्ला और मनोहर मालवीय को मेडिकल के लिए एम.वाय. अस्पताल भिजवाया गया। 

छात्रों का कहना था कि नए वर्ष की पार्टी नहीं हुई थी, इसलिए कल रात छात्र पार्टी मना रहे थे। इसी बीच कॉलेज के वार्डन नीरज जैन, अजनोरे, नितेश गुप्ता वहां पहुंचे और रैगिंग के नाम पर छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पूर्वी क्षेत्र के एस.पी. ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि कॉलेज मैनेजमेंट ने रैगिंग की बात कही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!