People's Public School: धूमधाम से मनाई फेयरवेल पार्टी

shailendra gupta
भोपाल। पीपुल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित फेयरवेल पार्टी में जूनियरों एवं सीनियरों ने खूब धूम मचाया। इनके साथ शिक्षकों ने भी कदम ताल कर बच्चों के साथ मस्ती के रंगों में रंग गए। मौका था स्कूल में पढ़ाई कर रहे 12 वीं के छात्रों के विदाई समारोह का। 

फेयरवेल पार्टी में शांतनु अग्रवाल मिस्टर एवं काजल सोलंकी मिस पर्सनालिटी रही। मिस्टर इंटेलिजेंट जगशक्ति सिंह एवं शिवाली राठी मिस इंटेलिजेंट रही। इसी प्रकार मिस पीपीएस ऋषभ राठौर एवं पंखुरी अग्रवाल मिस जालीगुड फेलों श्रेया मुखर्जी बनी। इस अवसर पर 12वीं के छात्रों को टाईटिल नाम से नाम दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य स्वपन मुखर्जी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। घंटो चले कार्यक्रम में छात्रों एवं शिक्षकों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। ही इज ए जालीगुड फेलों की धुन पर जूनियरों ने सीनियरों को भावविहीनी विदाई दी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!