बेरोजगारी के तंग युवक ने की पत्नि की हत्या

shailendra gupta
भोपाल। मध्यप्रदेश में बेरोजगारी के कारण अपराधों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बेरोजगारी ने जहां एक ओर कई युवकों को जुआरी बना दिया तो कुछ लुटेरे भी बन गए। जो कुछ नहीं कर पाए वो आत्महत्याएं कर रहे हैं। इसी के चलते एक युवक ने भी अपनी बीवी का कत्ल कर डाला। 

क्राइम बीट से आ रही खबर के अनुसार राजधानी के तलैया इलाके में एक युवक ने आर्थिक तंगी के चलते अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मूलत: दिल्ली निवासी 23 वर्षीय मोहसिन सेंट्रल लाइब्रेरी स्थित केवड़े वाले बाग में रहता था।

एसपी नॉर्थ अरविंद सक्सेना ने बताया कि मोहसिन ने तलैया थाने पहुंचकर पत्नी तराना की मौत की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से पता चला कि मौत गला दबाने के चलते हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!