शराब पीकर छेड़छाड़ कर रहे इंस्पेक्टर का मुंह तोड़ा. बिना रिपोर्ट लिखाए लौट गए

shailendra gupta
भोपाल। छेड़छाड़ के मामले में भले ही पुलिस सतर्क न हुई हो परंतु गर्ल्स हॉस्टल्स के संचालक जरूर सतर्क हो गए हैं। इसी के चलते बीती रात शराब पीकर गर्ल्स हॉस्टल में छेड़छाड़ करने सादा वर्दी में आए एक इंस्पेक्टर की संचालक ने जमकर ठुकाई लगा डाली। इस हमले में इंस्पेक्टर साहब का चेहरा फूट गया। पिटे पिटाए इंस्पेक्टर जा पहुंचे पुलिस थाने, लेकिन जब असलियत उजागर हुई तो घायल हालत में ही घर वापस लौट गए। 

मामला हबीबगंज पुलिस स्टेशन इलाके का है। यहां ई 7 में अपनी ससुराल में ईओडब्ल्यू के इंस्पेक्टर अनिल गुहा की ससुराल है। मंगलवार रात करीब 10:15 बजे वो अपनी कार से ससुराल जा रहे थे कि तभी रास्ते में एक गर्ल्स हॉस्टल के सामने रुक गए और शराब के नशे में अश्लील हरकतें करने लगे। 

छात्राओं की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने तत्काल हॉस्टल संचालक को इसकी सूचना दी। हॉस्टल संचालक प्रवीण ने भी मौके पर आकर अनिल गुहा को वहां से भाग जाने को कहा, परंतु अपनी इंस्पेक्टरी की अकड़ में अनिल वहां से नहीं गए और झगड़ा करने लगे। 

इसी के चलते हॉस्टल संचालक एवं स्टाफ ने मिलकर अनिल गुहा की जमकर धुनाई लगा डाली। उनके चेहरे पर खून ही खून फैल गया। आनन फानन में अनिल हबीबगंज पुलिस स्टेशन जा पहुंचे, पीछे पीछे हॉस्टल संचालक प्रवीण और उनके साथी भी पहुंच गए। 

जब प्रवीण ने पुलिस को अनिल की असलियत की जानकारी दी और वो भी अपनी ओर से एक एफआईआर कराने पर अड़ गए तो अंतत: इंस्पेक्टर अनिल को होश आया और उन्होंने राजीनामा करना ही उचित समझा। पुलिस ने भी अपने इंस्पेक्टर भाई को समझा बुझाकर रवाना कर दिया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!