प्रज्ञा ठाकुर को कैंसर, नेहरू कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती

भोपाल। विद्यार्थी परिषद से शुरूआत करने वाली आरएसएस कार्यकर्ता और फिर साध्वी बनीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर कैंसर से पीड़ित हैं। उन्हें जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में पुलिस सुरक्षा के बीच आज उन्हें भर्ती कराया गया। 

जवाहर लाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. आरके पांडे ने बताया कि साध्वी को मंगलवार सुबह 11 बजे पुलिस कस्टडी में कैंसर की जांच के लिए अस्पताल लाया गया। जरूरी मेडिकल जांचों के लिए उन्हें फिलहाल आब्जर्वेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉ. पांडे ने बताया कि साध्वी को ब्रेस्ट कैंसर की आशंका है। इसके इलाज के लिए ईको और पैथालॉजिकल इनवेस्टीगेशन की जा रही है।


अस्पताल में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। पुलिस ने अस्पताल को छावनी में तब्दील किया है। अस्पताल के एक्टिंग डायरेक्टर डॉ. पांडे के मुताबिक साध्वी की निगरानी करने 50 सुरक्षा जवानों का पहरा लगाया गया है।


उल्लेखनीय है महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव में सितंबर, 2008 में हुए बम धमाके में करीब 37 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सवा सौ से अधिक लोग जख्मी हुए थे। यह धमाका शुक्रवार को एक मस्जिद के पास हुआ था।


वहीं सुनील जोशी दिल्ली से लाहौर के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस में 18 फरवरी, 2007 में हुए धमाका संदिग्ध था। सुनील जोशी संघ से जुड़ा हुआ था। जोशी की देवास में 29 दिसंबर, 2007 को गोलीमार हत्या कर दी गई थी। साध्वी इस हत्याकांड में भी आरोपी थीं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!