दमोह। आर.के. तिवारी सहायक संचालक उद्यान को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप थे एवं उनके ही अपने विभाग के आठ कर्मचारियों ने उनके खिलाफ शपथ पत्र प्रस्तुत किए थे।
प्रशासनिक सूचना के अनुसार सहायक संचालक उद्यान में कार्यरत आठ कर्मचारियों द्वारा शपथ पत्र प्रस्तुत कर आर.के. तिवारी सहायक संचालक उद्यान के विरूद्ध गम्भीर आरोप एवं कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करना विभागीय योजनाओं में अनुदान की राशि को कृषक के खाते में डालने के स्थान पर विभागीय कर्मचारियों के खाते डालने जैसी गम्भीर शिकायतों के आधार पर आयुक्त उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी भोपाल ने श्री तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है निलम्बन अवधि में श्री तिवारी का मुख्यालय उप संचालक उद्यान उज्जैन होगा।
