ज्वेल टाईकून्स के यहां आईटी का छापा

shailendra gupta
भोपाल। राजधानी के ज्वेल बिजनेस टाइकून्स अलंकार, सजावट, आकाश, राजा एवं जोहरी बंधुओं के यहां आज इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापामार कार्रवाई की। इनकम टैक्स की टीमों ने सभी ठिकानों पर एकसाथ छापा मारा। 

खबर आ रही है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पास पिछले लम्बे समय से पुख्ता सूचनाएं मिल रहीं थीं कि राजधानी के ज्वेलरी बाजार में अवैध कारोबार फलफूल रहा है। छोटे मोटे व्यापारियों के अलावा इन कारोबार में जुटे बड़े व्यापारी भी टैक्स चोरी कर रहे हैं। इन्हीं पुख्ता सूचनाओं के चलते आयकर विभाग ने आज छापामार कार्रवाई की। 

समाचार लिखे जाने तक आभूषण के वैल्यूएशन का कार्य जारी था। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार जोहरी बंधी की तीन दुकानों तथा सजावट की दो दुकानों पर कार्रवाई हुई है। आभूषण के कारोबारी विभाग में काफी कम टैक्स दे रहे थे। इसी सूचना के बाद यह कार्यवाही हुई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!