भोपाल। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस के तत्वावधान में महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल के निर्देश पर आज अपरान्ह महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती करूणा शर्मा के नेतृत्व में बोर्ड आफिस चैराहे पर धरना-प्रदर्शन किया गया।
उन्होंने बताया कि आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा ‘‘शादी को एक कान्ट्रेक्ट बताये जाने’’ महिला विरोधी टिप्पणी एवं इंदौर में आरएसएस के लोगों द्वारा कांग्रेस के साथ की गई मारपीट के विरोध में यह धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया है। आपने कहा है कि प्रदेश में भाजपा राज में गुंडागर्दी, महिला उत्पीड़न, बलात्कार, गैंग रेप, महिलाओं, युवतियों, नाबालिग से छेड़छाड़ की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।
आपने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश के मुख्य मंत्री महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार पर यदि समय रहते अंकुश नहीं लगायेंगे तो महिला कांगे्रस प्रदेश में भाजपा सरकार का खात्मा करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगी।
महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती करूणा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं भोपाल लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सत्यदेव कटारे, अ.भा. महिला कांग्रेस की महासचिव विभा पटेल, प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती आभासिंह, महामंत्री डा. शशि राजपूत, डा. तनिमा दत्ता, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी श्रीमती अंबिका पाठक, सुशीला गोयल, शीला दुबे, गीता मिश्रा, प्रतिभा तोमर, राखी शर्मा, विनी जार्ज, संध्या प्रभा, बबिता पिल्लई, प्रतिभा विक्टर, युवा कांग्रेस लोकसभा उपाध्यक्ष प्रदीप मोनू सक्सेना, युवा कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।